Wednesday, 29 August 2012

कौन किस पर भारी?



आ देखें जरा किसमें कितना है दम वाली बात साबित होने वाली है क्योंकि मार्किट में एंड्रोयेड की अपेक्षा स्मार्टफोन के बढ़ते क्रेज को देखते हुए आने वाले दिनों में दो नये स्मार्टफोन एक के पीछे एक बाजार में उतरने वाले हैं जिसमें सैमसंग और एप्पल दो नामी गिनामी कंपनिया शमिल हैं वैसे तो हमेशा से ये दोनों कंपनिया वर्ल्ड में स्मार्टफोन की लिस्ट में एक दूसरे को कड़ी टककर देने में भी गिनी जाती हैं ये हमेशा ही एक दूसरे की टक्कर के प्रोडेक्ट मार्किट में लाते हैं। सैमसंग अपने किफायती दामों के साथ जानी जाती है क्योंकि उपभोक्ताओं के लिए ये कंपनी कम दामों में भी बढिया फोन उपलब्ध कराती है तो वहीं दूसरी और एप्पल की कंपनी भी किसी से कम नहीं है इस कंपनी की भी अविजय पहचान के आगे सब कुछ फिका है
दोनों कंपनियों ने स्मार्टफोन की दुनिया में अपने अपने प्रोडेक्ट जोड़ लिये हैं सैमसंग ने अपने सभी मोबइल में एक और कीमती फोन जोड़ लिया है । इस स्मार्टफोन को सैमसंग ने गैलेक्सी नोट 2 का नाम दिया है। सैमसंग के इस प्रोडेक्ट को बर्लिन के युरोप शहर के सबसे बड़े इलेक्ट्रोनिक शोरूम में लान्च किया गया। ऐसा बताया जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी नोट 2 दुनिया का सबसे बड़ा स्मार्टफोन है जिसकी वजह से आने वाले दिनों में मार्किट में बिक रहे एंड्रोयेड फोन पर इसका असर देखने को मिल सकता है हालांकि ये फोन उन फोनों में शुमार नही है जिन स्मार्टफोनों पर बैन लगने की बात की जा रही है। तो वहीं एप्पल ने भी सैमसंग पर दोबारा से वार करने के लिए आईफोन 5 नामक स्मार्टफोन जोड़ा है एप्पल के इस प्रोडेक्ट में 3 जी और भविष्य में 4 जी का भी विक्लप मौजूद होगा। हालांकि एप्पल का ये प्रोडेक्ट गैलेक्सी नोट 2 के बाद ही आयेगा आईफोन की लांचिंग सित्मबर माह में होगी लेकिन दोनों के प्रोडेक्ट की चर्चा अभी से होनी शुरू हो गयी है
अगर दोनों में मौटे तौर पर तुलना की बात की जाए तो:
1. नोट2 की खासयित में इसकी बड़ी स्क्रीन यह 5.5 इंच की फ्लेक्सिबल स्क्रीन के साथ मौजूद है इसमें 12 एमपी रियर और 2 एमपी फ्रंट कैमरा लगा है। यह एंड्रोयेड के लेटेस्ट अपडेट जैलीबीन के साथ आ सकता है तो वहीं आईफोन की स्क्रीन 4 इंच की होगी जिसमें 8 एमपी रियर और एचडी फ्रंट कैमरा लगा है।
2.अगर दोनों फोन की तुलना स्पीड के साथ की जाए तो 2जीबी रैम के साथ नोट2 आईफोन से तेज है क्योंकि आईफोन में 1जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है।
3.अगर कीमत की बात की जाए तो हमेशा की तरह से नोट2 भी किफायती दामों यानि 40,000 रू और आईफोन लगभग 50,000 रू में खरीदा जा सकेगा।
4.बैटरी के लिहाज से नोट 2 2500 एमएएच के साथ बैटरी की क्षमता औसतन ही रहेगी जबकि आईफोन 5 में 1440 एमएएच बैटरी का इस्तेमाल किया गया है जोकि 4 जी बी के हिसाब से परफेक्ट है।
दोनों ही फोन मार्किट में तहलका मचाने को तैयार है इन दोनो स्मार्टफोन की बदोलत पर्सनेलिटी पर भी खासा प्रभाव पड़ने वाला है इंतजार इस बात का होगा की इस बार कौन सी कंपनी किस पर भारी पड़ती है?
अंकुर पांचाल 

No comments:

Post a Comment