हम तो बहुतयी खुश हैं-कांग्रेस ?
मंहगाई की मार ने किसी को नहीं छोड़ा मंहगाई का मुद्दा कॉमन आदमी के
लिए इतना बड़ा सिरदर्द है जितना की आंतकवाद से निपटना सरकार के लिए। आज आम आदमी का
बजट रोजर्मरा चीजों जैसे टमाटर,चीनी,दाल,पैट्रोल आदि ने बिगाड़ा हुआ है। देश की 70% आबादी मंहगाई से त्रस्त है लेकिन सरकार फिर भी
मस्त है। सारी खादय वस्तुऐं दोगुने दामों पर जनता को दी जा रही है। दुखद बात ये है
कि देश के जाने माने अर्थशास्त्री भी मंहगाई को काबू कर पाने में असफल सिद्ध हो
रहे हैं हालांकि प्रधानमंत्री जी मंहगाई के विषय में लोगों को आश्वासन देते रहते
हैं लेकिन उन्ही की सरकार के मंत्री उनके ऐसे आश्वासन पर पानी फेर देते हैं जैसे
की इस बार इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद शर्मा ने अपने बयान में बोल दिया की “हम तो मंहगाई से खुश हैं” और हर बार की तरह केंद्र सरकार का एक और मंत्री फिर
अपने बेतुके बयान के घेरे में आ गया। इससे पहले भी केंद्र के नेता शरद पवार ने
लोगों पर ताना कसते हुऐ था कि अब लोग पहले से ज्यादा खाने लगे हैं और मंहगाई का
मंत्री से कोई लेना देना नहीं होता सब्जी के दाम तो किसान तय करते हैं। इस बयान के
बाद बारी आई कांग्रेस के मंत्री पी चिदंबरम की जिन्होंने भी एक ऐसा ही बयान देकर सबको चौंकने पर मजबूर कर दिया इन महाशय ने
गरीबों पर निशाना साधते हुऐ कहा था कि जनता चीजों में एक रू के दाम बढ़ने से इतनी
चौंक जाती है जिसका कोई अनुमान नहीं लगाया जा सकता । लेकिन वो मंहगाई तब कहां जाती
हैं जब यही जनता इंडिया गेट पर आकर 15 रू की आइसक्रीम और 20 रू की पानी की बोतल
खरीदते हैं लेकिन तब उन्हें उसमें कोई मंहगाई दिखाई नहीं देती किन्तु जैसे ही अनाज
पर 1 रू बढ़ता तो जनता पागल हो जाती है। बेशक मंहगाई पर भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का कोई दबदबा
ना हो लेकिन फिर भी वो इसे देश की गंभीर समस्या मानते हैं लेकिन दूसरी तरफ इसी
सरकार के मंत्री मंहगाई होने से खुश हो रहे हैं । मंहगाई के बढ़ जाने से फूले नहीं
समा रहे हैं केन्द्रिय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद शर्मा यूपी में एक कार्यक्रम के
दोरान मंत्री कुछ ऐसा ही गये जो शायद नही कहना चाहिये था। मंत्री जी कहना है कि
मंहगाई के बढ़ने से तो हम खुश हैं। दाल ,चीनी,सब्जी,आदि खाद्य वस्त्ऐं के दाम
बढ़ने से मैं खुश हूं। कांग्रेस के नेता का ऐसा मानना है की मंहगाई के बढ़ने से
किसानों को फायदा होगा इसलिए मंहगाई बढंने से हम तो खुश हैं।
कोई केंद्र के मंत्रियों को समझाये की इस तरह से बेतुके बयानों से कुछ
हासिल नहीं होने वाला अगर सचमुच कुछ हासिल करना है तो इस ओर ठोस कदम उठान की जरूरत
हैं ना की इस तरह के बयानबाजी की।
भाई ब्लाग परिवार मै शामिल होने पर स्वागत है.....
ReplyDeleteहमारी शुभकामनाए है कि आपका ब्लाग शुक्ल पक्ष के चन्द्रमा की तरह आगे बढे...और आपको प्रसिद्वी दे..
निहाल सिहं
www.aatejate.blogspot.in
शुक्रिया भाई निहाल पाल
ReplyDelete